भिवानी जिले के लोहारू कस्बे में गुरुवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा पिलानी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ। बताया जा रहा है कि युवक लालगढ़ से सराय रोहिल्ला जा रही ट्रेन की चपेट में गया। मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया। परिवार के साथ गौशाला में रहता था जितेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के खानपुर गांव का निवासी था। वह पिछले कई सालों से लोहारू स्थित गोपाल गौशाला में काम करता था। वह अपने परिवार के साथ गौशाला में रहता था। मृतक जितेंद्र अविवाहित था। उसके तीन भाई और दो बहनें हैं। हादसे के कारण साफ नहीं हादसे के बाद शव को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। GRP चौकी इंचार्ज राजकुमार मामले की जांच कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में हादसे की परिस्थितियां साफ नहीं हो पाई हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। GRP धारा 194 के तहत कार्यवाही कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.