भिवानी के स्थानीय दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में विश्व हिंदु परिषद की प्रांतीय चिंतन बैठक आयोजित की
भिवानी के स्थानीय दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में जारी 3 दिवसीय विश्व हिंदु परिषद की प्रांतीय चिंतन बैठक शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बैठक में आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रवाद का अद्भुत संगम देखने को मिला। बैठक में संत शिरोमणि श्रीश्री
संत शिरोमणि श्रीश्री 108 स्वामी डा. सदानंद महाराज ने चिंतन बैठक में इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि भारत पर समय-समय पर हुए विदेशी आक्रमणों का मुख्य कारण हमारी अपनी विस्मृति थी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म पर आक्रांतों ने इसलिए प्रहार किया क्योंकि हम अपनी प्राचीन अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा परंपरा को भूल चुके थे। उन्होंने तर्क दिया कि हमारे देवी-देवता स्वयं शक्ति के प्रतीक हैं।
उनके हाथों में सुशोभित त्रिशूल, गदा और धनुष इस बात का साक्षात प्रमाण हैं कि यह देश सदैव वीरों की भूमि रहा है। स्वामी ने जोर देकर कहा कि आत्मरक्षा के लिए प्राचीन गुरुकुलों की तर्ज पर दंड प्रहार, धनुष विद्या और अन्य युद्ध कलाओं को छात्र-छात्राओं के लिए पुनर्जीवित करना आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है।
भिवानी के स्थानीय दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में विश्व हिंदु परिषद की प्रांतीय चिंतन बैठक आयोजित की
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत वेद, ग्रंथ और उपनिषदों का अध्ययन अनिवार्य शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए संत शिरोमणि श्रीश्री 108 स्वामी डा. सदानंद महाराज ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत वेद, ग्रंथ और उपनिषदों का अध्ययन अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में ऐसी शिक्षा पद्धति की वकालत की जो केवल साक्षर न बनाए, बल्कि संस्कारों से युक्त भारतीय नागरिक तैयार करें।
राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए स्वामी ने तीन मुख्य स्तंभों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए केवल बौद्धिक चिंतन ही नहीं, बल्कि कठोर परिश्रम भी आवश्यक है। भारत तभी स्वावलंबी बनेगा जब हम स्वदेशी वस्तुओं और विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश, बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनौरिया, विश्व हिंदु परिषद हरियाणा प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, दुर्गा वाहिन क्षेत्र संयोजिका इंदु, प्रांत मंत्री वरूण कुमार, प्रांत सह मंत्री सुशील शास्त्री, बजरंग दल प्रांत संयोजक हरीश रामकली सहित अन्य मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.