हरियाणा के भिवानी के धिराणा चौक पर टाटा मैजिक पलटने से कलिंगा गांव की तीन महिलाओं की की मौत हुई, कई घायल चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं. डीसी साहिल गुप्ता पहुंचे. महिलाएं टाटा मैजिक में सवार होकर शोक जताने जा रही थी और इस दौरान हादसे का शिकार हो गई.
जानकारी के अनुसार, घटना धिराणा चौक के पास की है. जहां शोक प्रकट करने जा रहे कई लोगों से सवार टाटा मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर कई पलटे खा गई. इस हादसे में टाटा मैजिक सवार सभी लोग घायल हो गए. कई महिलाओं और बच्चों को राहगीरों ने खिड़की तोड़ कर निकाला. सभी को उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने तीन बुजुर्ग महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. जिसमें कलिंगा गांव निवासी कृष्णा (65), मूर्ती (60) व फूलपति (62) के नाम शामिल है.
बताया जा रहा है कि भिवानी जिला के गांव कलिंगा से करीब 20 लोग टाटा मैजिक गाड़ी में सवार होकर शोक प्रकट करने जा रहे थे. जिसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. जिसे ही वो धिराणा गांव के पास पहुँचे तो यहां हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की डायल 112 टीम और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे. पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया.
डीसी ने घायलों का हाल जाना
चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर मनीष शयोराण ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है. 3-4 गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें कहा कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है. हादसे की गंभीरता व कई मौत की सूचना पाकर डीसी साहिल गुप्ता ने नागरिक अस्पताल पहुँचे. घायलों का हालचाल जाना और सीएमओ को सभी घायलों का सही से उपचार करने के निर्देश दिए. डीसी ने कहा कि तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है. चार की हालत गंभीर है. बाक़ी सभी घायलों की हालत ख़तरे से बाहर है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.