हरियाणा के हांसी शहर में नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। भिवानी से जींद जा रही हरियाणा रोडवेज बस की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह करीब 8 बजे भिवानी से जींद के लिए रवाना हुई रोडवेज बस मूंढाल फ्लाईओवर से लगभग 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सामान्य अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। घायल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और महम अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल, हादसे में घायल लोगों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.