भिवानी कोर्ट में बुधवार को न्याय सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने भाग लिया। भिवानी कोर्ट के एडवोकेट वेदप्रिय आर्य ने कहा कि न्याय सद्बुद्धि यज्ञ की श्रंखला में 6वां यज्ञ किया है। जिसमें कोर्ट के अधिवक्ता शामिल हुए।
उन्होंने यज्ञ के माध्यम से परमात्मा से अपील की कि उनको सद्बुद्धि प्रदान करें। ताकि पुलिसिया रवैया यहां ना अपनाएं। सभी अधिवक्ताओं को मान-सम्मान दें, न्यायालय की गरिमा को बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि जब तक यह न्याय सद्बुद्धि यज्ञ श्रंखला चलती रहेगी, जब तक कि पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश इस यज्ञ में आकर अपनी आहुति नहीं डाल देती।
भिवानी के कोर्ट में आयोजित न्याय सद्बुद्धि यज्ञ में आहुति डालते हुए अधिवक्ता
इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष की आलोचना करना नहीं एडवोकेट वेदप्रिय आर्य ने कहा कि इस यज्ञ का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष की आलोचना नहीं, बल्कि न्याय की प्रतिष्ठा एवं सद्बुद्धि की स्थापना के लिए एक वैदिक सामाजिक अभियान चलाना है। अधीनस्थ न्यायालयों में घटित कुछ घटनाएं विधि-व्यवस्था की गरिमा को प्रभावित करती हैं। अतः ऐसी परिस्थितियों में समाज को सकारात्मक आध्यात्मिक उपायों की ओर प्रेरित करना आवश्यक है।

भिवानी के कोर्ट में आयोजित न्याय सद्बुद्धि यज्ञ में आहुति डालते हुए अधिवक्ता
कार्यक्रम के दौरान यजमान के रूप में एडवोकेट वेदप्रिय आर्य ने आहुति प्रदान की और मंत्रों के साथ पारिवारिक न्यायाधीश महोदया को न्याय-व्यवस्था की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.