भिवानी के रोहतक रोड स्थिति कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया के कार्यालय में शहरी कांग्रेस की बैठक हुई। गैस की किल्लत को लेकर हुई बैठक में आगामी रणनीति बनाई गई। साथ ही फैसला लिया कि कांग्रेस द्वारा जल्दी ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंग इसके लिए विचार रखे और सुझाव दिए। सबसे अहम देश में आज जो हालात बने हैं, गैस सिलेंडर की कमी हो रखी है। राहुल गांधी कहते है कि नरेंद्र गायब सिरेंडर गायब। इसको लेकर गहन चिंतन किया है। अगर भाजपा सरकार जनता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करती है तो भिवानी की शहरी व ग्रामीण कांग्रेस मिलकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए एकाध दिन में डेट भी निश्चित कर दी जाएगी। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से बच्चे बैठे भूखे
प्रदीप गुलिया ने कहा कि सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लोगों के घरों में बच्चे भूखे बैठे हैं। सिलेंडर मिल नहीं रहा, अगर मिल रहा है तो 900 रुपए का सिलेंडर 2000-2000 रुपए तक में मिल रहा है। तो आम आदमी क्या करेगा। कोई भी व्यक्ति काम करता है, वह अपना व परिवार का पेट भरने के लिए। लेकिन सरकार ने लाखों सिलेंडर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बंटवाएं, किसको फायदा पहुंचाने के लिए। पीएम मोदी ने अपने दो-तीन बड़े उद्योगपति सहयोगियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस देश के साथ और क्या-क्या करेंगे। आज देश के हालात ठीक नहीं हैं। भाजपा नेता कह रहे हैं कि देश में सिलेंडर की कमी नहीं है, तो ये गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें क्यों लगती हैं। ईश्वर शर्मा बोले- पीएम की गलत विदेश नीति
शहरी कांग्रेस के उपाध्यक्ष ईश्वर शर्मा ने कहा कि बैठक में महंगाई को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पीएम की गलत विदेश नीति के कारण त्राहिमान-त्राहिमान मचा हुआ है। हमारे ईरान के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। लेकिन पीएम ने रातों-रात ईजराइल जाकर व सारी बातें करके वहां से आए। इसके बाद उसके ऊपर आक्रमण करना। जो दर्शाता है कि हमारे पीएम की विदेश नीति सही नहीं है। आजकर विवाह-शादियों का सीजन है। जिसके घर बेटी की शादी है और वह कैसे खाने की व्यवस्था करेगा। गैस के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। गैस को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट में प्रदेश सचिव एडवोकेट शिवकुमार चांगिया ने कहा कि शहरी प्रधान प्रदीप गुलिया की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस दौरान आमजन की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। विशेषकर मीटिंग में गैस सिलेंडर का मुद्दा था। क्योंकि गैस सिलेंडर को लेकर सरकार को चेताया जाए। इस समस्या को दूर किया जाए और सभी को समय पर गैस सिलेंडर मिलें। आज किसी भी कार्यक्रम में चूल्हा नहीं जल रहा। जल्दी ही गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी। गैस की कमी सरकार की असफलता
भिवानी शहरी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बलबीर सरोहा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें आगे की रणनीति बनाई और चिंतन किया। देश व प्रदेश के सामने गैस की जो किल्लत है, उसको लेकर चर्चा की गई है। यह गैस किल्लत सरकार की गलत नीतियों के कारण है। यह सरकार की असफलता है। इसको जनता के सामने लेकर जाएंगे। ताकि जनता को पता लगे कि सरकार ने जनता के साथ कितना बड़ा धोखा किया है। गैस की कमी को लेकर चर्चा
कांग्रेस के सचिव सुदर्शन तोलाराम शर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य गैस सिलेंडर की कमी रहा। देश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सबसे बड़ी कमी गैस सिलेंडर की है। आने वाले समय में कांग्रेस एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जिसको लेकर बैठक हुई। पीएम की विदेश नीति का रिजल्ट आज हमारे आगे है। वे सभी जगह फेल हैं। देश से सिलेंडर गायब और संसद से नरेंद्र गायब।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.