पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी
भिवानी सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। जिसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 25 जनवरी 2025 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी के क्षेत्र से एक व्यक्
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने पानीपत के थाना मतलौड़ा के छिछराना निवासी सुनील से खरीदी थी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी
पानीपत से गिरफ्तार किया कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल बेचने के मामले में आरोपी सुनील कुमार को पानीपत से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनील को न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड प्राप्त हासिल किया है।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। रिमांड अवधि समाप्त होने उपरांत आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश पारित किए हैं। भिवानी पुलिस अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए जुटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.