भागलपुर में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। घायलों की पहचान शंभूगंज निवासी नंदकिशोर दास के बेटे रमन कुमार (22) और चंद्रशेखर मंडल के बेटे बादल कुमार (24) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार दोनों युवक शंभूगंज से सुल्तानगंज की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और हादसा हो गया। घटना मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन बायपास स्थित नारायणपुर के पास की है। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति चिंताजनक देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी सुमित ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी। हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि अचानक सामने आए किसी वाहन या सड़क पर गड्ढे के कारण संतुलन बिगड़ा होगा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.