Bhagalpur Tourism: भागलपुर समेत इन सात जिलों में पर्यटन केंद्र बनेंगे. भागलपुर के पर्यटन स्थल जैसे विक्रमशिला, अजगैबीनाथ मंदिर, तीन पहाड़ को और विकसित किया जाएगा. यहां पर पर्यटक को काफी नई सुविधाएं मिलेंगी. जिससे बिहार के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.
अगर हम भागलपुर की बात करें तो यहां पर कई ऐसे पर्यटन स्थल है जो पूरी तरह से विकसित नहीं है. बात करें विक्रमशिला, शाहकुंड पहाड़, तीन पहाड़, मुरली पहाड़, अजगैबीनाथ मंदिर समेत अन्य कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो अपने तारन हार का बाट जोह रहा है. इतना ही नहीं यहां पर विदेशी सैलानी आते हैं. जो यहां का लुफ्त उठाते हैं. अगर सही में यहां का विकास हुआ तो पर्यटन के अपार संभावनाएं होगी. यहां पर इतिहास से जुड़ी कई चीजें हैं जिसको आपने सिर्फ किताब के पन्नों में पढ़ा होगा या देखा भी होगा. लेकिन सच मे देखने पर यह और भी मनमोहक लगता है.
जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी बताते हैं कि हमलोग जल्द ही प्रयास में लगे हैं इन स्थलों का विकास हो. इतना ही नहीं अजगैबीनाथ मंदिर व विक्रमशिला में कई मूलभूत सुविधाएं दी भी गयी है. सबसे खास की विक्रमशिला विश्वविद्यालय के ठीक बगल में तीन पहाड़, बटेश्वर स्थान समेत कई रमणीक जगहे हैं जो मन को मोह लेता है. तीन पहाड़ बिल्कुल ही शांति का जगह है. जहां गुफा के अंदर पहाड़ पर भी पानी है.
आपको बता दें कि अजगैबीनाथ की बात करें तो यहां पर ग्रेनाइट के पत्थर पर बसा मंदिर व उस पर उकेरी गई नक्काशी है. वहीं विक्रमशिला में देखने लायक स्तूप है. तीन पहाड़ बिहार का इकलौता आइलैंड भी कहलाता है. भागलपुर का कुप्पा घाट जहां गुफा व महर्षि मेंही का आश्रम देखने लायक है. इन सभी का विकास होते ही यह और चमक उठेगा.
जानिए क्या होगा बदलाव
यहां पर पर्यटन स्थल तक जाने के लिए बस सेवा, शौचालय, स्थल पर लाइटिंग, उसका इतिहास का बोर्ड, ई-गाइड, हैंडमेड स्टॉल, सुरक्षित पार्किंग, समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जायेगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.