भागलपुर में 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। तलवारबाजी में एक गुट के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर भिट गांव की है। घायलों में विलाश मंडल, सदानंद मंडल और सुखराज कुमार शामलि है। 2 की पहचान नहीं हुई है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में इलाज चल रहा है। विरोध करने पर तलवार से किया हमला विलाश मंडल ने बताया कि पाटीदार परिवार की एक महिला ने उनके दरवाजे के सामने फूल और अरवा चावल फेंक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच अंधविश्वास से जुड़ा विवाद शुरू हुआ। विरोध करने पर शंकर मंडल, बीरेंद्र और राहुल कुमार ने तलवार से हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया। दो तलवार बरमाद हुआ है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सिटी डीएसपी-टू राकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.