भागलपुर जंक्शन एरिया में रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक युवक को RPF ने रोका। तलाशी के दौरान बैग से 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11,140 रुपए है। झारखंड से खेप लाई जा रही थी। आरपीएफ ने बरामद शराब और आरोपी सुजीत कुमार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया है। तीनपहाड़ में 2 लोगों को पकड़ा इसके अलावा रेल पुलिस ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर पीआरएस काउंटर के पास से 2 लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से तत्काल टिकट, ब्लैंक आरक्षण फॉर्म, मोबाइल और कैश बरामद हुआ है। जिसकी कुल कीमत करीब 10,625 रुपए है। पूछताछ में दोनों आरोपी साहिब अंसारी और आनंद तुरी ने रेलवे टिकट की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी बरामद सामग्री को जब्त कर लिया। डीआरएम के निर्देश पर अभियान मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर लगातार रेलेव स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अशिम कुमार कुल्लू की देखरेख में यह कार्रवाई की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.