भागलपुर में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए है। घटना, पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र की है। एनएच-31 पर अजय ढाबा के पास जाम के दौरान ओवरटेक करने के क्रम में दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। नीतीश कुमार अपनी मासूम बेटी लाली कुमारी (6) को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान नवगछिया की ओर से भवानीपुर निवासी शिवम कुमार बाइक से रंगरा की तरफ जा रहा था। सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी क्रम में ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे शिवम कुमार और बच्ची लाली कुमारी घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लाली कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रंगरा थाना की पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया और घायलों को इलाज के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि लाली कुमारी के कमर में गंभीर चोट आई है। उसके पिता नीतीश कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों को लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की स्थिति क्रिटिकल है, जिसके बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.