भागलपुर में सोमवार की सुबह करीब 3 बजे एक बाइक चोरी हो गई। बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच एक चोर आया और 1 मिनट में बाइक ले गया। चोर ने बाइक का लॉक तोड़ा और धक्का देकर बाइक ले गया। चोर बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ती लब्बू पासी लेन की है। पीड़ित वाहन मालिक शशि कुमार ने इस संबंध में विश्वविद्यालय थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शशि कुमार ने बताया कि वह देर रात काम से घर लौटे थे और अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर सो गए थे। सुबह जब वह उठे और बाहर निकले, तो उन्हें अपनी बाइक गायब मिली। सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान की हो रही कोशिश शशि कुमार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक व्यक्ति बाइक चोरी करते हुए दिखाई दिया। चोर ने बड़ी चालाकी से कुछ ही मिनटों में बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.