भागलपुर में शुक्रवार को बालू लोडेड ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर करीब 20 फीट तक महिला को घसीटता रहा, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बीच सड़क पर आगजनी कर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
मृतका की पहचान उपेंद्र चौरसिया की पत्नी शोभा देवी(37) के तौर पर हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के डॉट बाउट चौक के पास की है। दोषी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग स्थानीय लोगों का कहना था कि शहर में नो-इंट्री लागू है। इसके बावजूद कई थाना क्षेत्रों को पार कर ओवरलोड ट्रैक्टर शहर में कैसे पहुंच गया। ये पुलिस-प्रशासन की लापरवाही है। लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक 6 महिलाएं ग्रुप लोन का पैसा जमा करने के लिए जा रही थीं। रोड क्रॉस करने के दौरान ट्रैक्टर ने एक महिला की टक्कर मार दी। बाकी महिलाएं सुरक्षित बच गईं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.