मध्य प्रदेश बॉर्डर पर ट्रक चालक की आत्महत्या करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पुलिस ड्राइवर से मिन्नतें करते दिख रही है. ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि बिना कागज देखे आरटीओ के अमले ने 4500 रुपये का चालान काट दिया. इसके बाद ड्राइवर ने आत्महत्या करने की कोशिश की. ट्रक ड्राइवर अपने ऊपर डीजल डालकर खुद को आग लगाने को तैयार था. ड्राइवर डीजल डालकर ट्रक के ऊपर चढ़ गया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बैतूल जिले के अमरावत घाट का बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.