बेतिया में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से कुल 55 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया और प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय कठैया नौतन सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीटिंग प्लान, फ्रिस्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त पाया गया। जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कदाचार में किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा जिलाधिकारी ने परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों और पुलिस बल के जवानों को दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.