भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। कूचबिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मिथुन ने आरोप लगाया कि बंगाल में जानबूझकर ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जो कश्मीर फाइल्स में दिखाए गए घटनाक्रम से मिलते-जुलते हैं।
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ‘क्या आपने ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी है? क्या आपने देखा कि कश्मीरी पंडितों को कैसे वहां से खदेड़ा गया? आज बंगाल में भी वैसी ही स्थिति पैदा की जा रही है। एक साजिश के तहत पश्चिम बंगाल को ‘वेस्ट पाकिस्तान’ में बदलने की कोशिश हो रही है।’
राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। मिथुन ने कहा कि हाल ही में दीपू दास मामले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया और 18 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि हम किसी घटना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं कर सकते। बांग्लादेश में घटना होती है और यहां बंगाल में हिंदुओं पर हमला किया जाता है। यह किस तरह का न्याय है? मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज दबाना बेहद खतरनाक संकेत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो इसका असर सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें:- मतदान से पहले महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, भाजपा के अकेले 44 शामिल; आयोग करेगा जांच
मिथुन चक्रवर्ती ने सीएम पर बोला तीखा हमला
इससे पहले भी भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला था। मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी द्वारा कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी और दावा किया कि इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी। मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था, ‘उन्होंने (ममता बनर्जी) गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी। उनसे कहिए पूरी तरह धमकी दें, फिर मजा देखिएगा। वो पूरी तरह से बोलें कि अमित शाह को पश्चिम बंगाल में घुसने नहीं देंगे, फिर देखिएगा क्या होता है। ऐसे बोलने से क्या होता है। हम इस बार बंगाल में सरकार बनाएंगे ही बनाएंगे।’
अन्य वीडियो:-
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.