जिले के ग्राम लोलेसरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार 21 से 24 दिसंबर तक चार दिवसीय संत समागम मेला का आयोजन होगा। इस मेले में प्रदेशभर के लोग शामिल होंगे। मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं। शनिवार को जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व दयाल दास बघेल ने अधिकारियो व कबीर पंथ समाज के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल से महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता होगी। उन्होंने मेला स्थल और उसके आस-पास के ग्रामों की सुरक्षा का जायजा लेते हुए उचित पुलिस बल तैनात करने की बात कही।
आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहेगा। शांति व सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें। संत समागम मेला जिले का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक भी है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयार है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.