कैंसर सेंटर में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों के अनुसार यहां मरीजों को जांच से लेकर इलाज तक की कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. अस्पताल में बायोप्सी, पैथोलॉजी जांच, कीमोथेरेपी और सपोर्टिव डे केयर के साथ ही आखिरी स्टेज़ तक की सुविधा मिलेगी. अब कई गंभीर मरीजों के लिए भी इलाज की व्यवस्था की गई है, ताकि….
अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा इलाज
बेगूसराय सदर अस्पताल के पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार के प्रयास से ही यह सफल हो पाया. उन्होंने बताया कि पहले कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए पटना, दरभंगा या रांची रेफर करना पड़ता था. दूर जाने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती थी और रास्ते में मरीज की स्थिति बिगड़ने का भी डर बना रहता था. अब सदर अस्पताल में ही फ्री कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से बेगूसराय के साथ-साथ लखीसराय, समस्तीपुर, खगड़िया और मुंगेर जैसे आसपास के जिलों के मरीज भी यहां आकर इलाज करा सकेंगे. इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को खास फायदा मिलेगा, जिन्हें बड़े शहरों में इलाज कराने में आर्थिक परेशानी होती थी.
कैंसर जांच से इलाज तक की सुविधा
कैंसर सेंटर में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों के अनुसार यहां मरीजों को जांच से लेकर इलाज तक की कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. अस्पताल में बायोप्सी, पैथोलॉजी जांच, कीमोथेरेपी और सपोर्टिव डे केयर के साथ ही आखिरी स्टेज़ तक की सुविधा मिलेगी. अब कई गंभीर मरीजों के लिए भी इलाज की व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को अंतिम स्टेज तक जरूरी इलाज मिल सके. डॉक्टरों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर मरीजों को समय पर इलाज मिल पाएगा और उन्हें बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा जिससे उनके ठीक होने की संभावना ज्यादा होगी. इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा और आसपास के जिलों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.