बेगूसराय में सोमवार को बदमाशों ने जमीन ब्रोकर की गोली मारकर हत्या कर दी। वे अपनी बाइक से थे। बदमाशों ने उन्हें रोका और 4 गोलियां मार दी। आसपास के लोग जुटे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, पर उनकी जान नहीं बची। मृतक डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव निवासी वरुण सिंह (52) है। जो नागदह-पचंबा मोहल्ले के बीच बिक्री वाली जमीन पर गए थे। वहीं से वे लौट रहे थे, वरुण गुमटी की ओर से आ रहे थे। गुमटी से 200 मीटर दक्षिण तीन मुहानी के पास पहुंचे थे, तभी उनपर हमला हो गया। घटना सिंधौल थाना क्षेत्र में रेलवे गुमटी नंबर-49 नागदह मोहल्ले की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है वरुण कपसिया मोहल्ले में अलका सिनेमा हॉल के पीछे वार्ड नंबर-13 नाला रोड में करीब 25 साल से अपना मकान बनाकर रहते थे। मृतक पर जमीन कब्जा करने और हत्या की कोशिश के भी मामले दर्ज हैं। वरुण के 2 बेटे, जिसमें एक नोएडा में इंजीनियर है, जबकि दूसरा बेटा अपने पिता के साथ ही रहता था। घटना के बाद एसपी एवं डीएसपी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है, पूरी घटना बगल में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका सीडीआर पुलिस चेक कर रही है। उसके आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के रूट में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे से भी की जांच कर बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की पहचान हो गई है सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि नागदह मोहल्ले में वरुण चौधरी नाम के जमीन ब्रोकर की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। जमीन विवाद सहित सभी पहलुओं पर जांच, अनुसंधान और बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारी है। हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है।
अनंत सिंह से कनेक्शन सूत्रों की मानें तो शहर के वेशकीमती तीन कट्ठा जमीन पर चार मंजिला घर बनाकर रह रहे वरुण का मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह से भी करीबी संबंध हैं। वरुण ने जमीन ब्रोकिंग से अकूत संपत्ति अर्जित की है। शहर में मकान के अलावा अन्य जगहों पर उनकी जमीन है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.