जीविका दीदी कुमारी खुशी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें थीं. उनका मानना था कि नीतीश कुमार उन्हें और भी ऊंचाई तक ले जाएंगे लेकिन, अब उनके जाने की खबर से उन्हें बहुत अफसोस हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़ाने के बाद उनका जाना ऐसा लगेगा जैसे किसी ने हमारे पैर खींच लिए हों. अगर वे चले जाएंगे तो जीविका दीदियों का….
“नीतीश कुमार ने दी पहचान”, जो नया सीएम आए तो उनके जैसा हो
जीविका दीदी माला देवी ने लोकल 18 पर कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने ही उन्हें पहचान दी. उनके सहयोग और आशीर्वाद से ही वे आगे बढ़ पाईं. उन्होंने कहा कि यह सुनकर दुख हो रहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. माला देवी ने भावुक होकर कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री बने तो वह नीतीश कुमार जैसा ही होना चाहिए. जीविका सीएम लक्ष्मी देवी ने भी कहा कि जीविका समूहों को आगे बढ़ाने में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही है. उनके नेतृत्व में ही हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जो भी मुख्यमंत्री बने, वह भी महिलाओं को उसी तरह आगे बढ़ाने का काम करे जैसा नीतीश कुमार ने किया.
सीएम का इस्तीफा सुनकर बेहद नाराज
जीविका दीदी कुमारी खुशी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें थीं. उनका मानना था कि नीतीश कुमार उन्हें और भी ऊंचाई तक ले जाएंगे लेकिन, अब उनके जाने की खबर से उन्हें बहुत अफसोस हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़ाने के बाद उनका जाना ऐसा लगेगा जैसे किसी ने हमारे पैर खींच लिए हों. अगर वे चले जाएंगे तो जीविका दीदियों का क्या होगा. रूबी कुमारी नाम की जीविका दीदी ने भी कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से काफी उम्मीद थी, लेकिन अब उनके इस्तीफे की खबर सुनकर काफी दुख हो रहा है.
जिला प्रशासन और जीविका प्रबंधन से नाराज
इधर ताजिमा देवी, खुशी देवी और पिंकी देवी ने कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई. उन्होंने बताया कि वे लोग सुबह 7 बजे से ही कार्यक्रम में पहुंच गई थीं और करीब 1 बजे तक वहां मौजूद होकर सीएम के भाषण छोड़कर घर जाते दिखी.
इनके मुताबिक इतने लंबे समय तक कार्यक्रम में रहने के बावजूद उन्हें पानी तक नहीं पूछा गया. और न ही नाश्ता दिया गया. उन्होंने इसको लेकर जीविका डीपीएम और जिला प्रशासन से नाराजगी जाहिर की.
समृद्धि यात्रा के इस कार्यक्रम में जहां एक ओर योजनाओं का शिलान्यास हुआ, वहीं दूसरी ओर जीविका दीदियों की भावनाएं भी खुलकर सामने आईं. कई महिलाओं ने साफ कहा कि उन्हें आगे बढ़ाने वाले नेता के तौर पर वे नीतीश कुमार को ही देखती हैं और चाहती हैं कि आगे भी ऐसा ही नेतृत्व उन्हें मिलता रहे.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.