Begusarai Co Nandan Kumar: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर अंचल अधिकारी नंदन कुमार रोज जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं. वर्षों से अटके जमीन व राजस्व मामलों का मिनटों में समाधान कर वे चर्चा में हैं. दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं और उनकी कार्यशैली की तारीफ कर रहे हैं.
रोज लगाते हैं जनता दरबार, तुरंत सुनते हैं शिकायत
अंचल अधिकारी नंदन कुमार रोज सुबह करीब 10 बजे अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाते हैं. यहां पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतें मौके पर ही सुनी जाती हैं. तुरंत निपटारा भी किया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जिन कामों के लिए सालों का चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही काम कुछ मिनटों में हो जा रहा है. श्रीपुर पंचायत के रहने वाले राजेंद्र शाह बताते हैं कि वे करीब 20 वर्षों से जमीन से जुड़े मामले में परेशान थे. कई अधिकारियों के पास गए लेकिन समाधान नहीं मिला. जब वे जनता दरबार पहुंचे तो करीब 20 मिनट में उनकी समस्या पर कार्रवाई हो गई. इसी तरह मुक्ति पासवान ने बताया कि वे एक महीने से कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन जनता दरबार में पहुंचते ही दो मिनट में उनका काम हो गया.
कार्यशैली से बढ़ा भरोसा, टीम के साथ करते हैं काम
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से CO नंदन कुमार ने पदभार संभाला है. तब से कार्यालय की कार्यप्रणाली में बदलाव दिख रहा है. लोग बताते हैं कि अगर किसी मामले का समाधान अंचल कार्यालय से संभव नहीं होता, तो वे खुद संबंधित विभागों से संपर्क कर मदद करवाते हैं. अंचल अधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि वे नियमों के तहत काम करते हैं. कोशिश रहती है कि वर्षों से परेशान लोगों को प्राथमिकता देकर राहत दी जाए. उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम जनता की मदद के लिए तत्पर रहती है.
प्रखंड क्षेत्र में अब लोग खुलकर कह रहे हैं कि अगर
अधिकारी ऐसे हों तो जनता को सरकारी दफ्तरों से डर नहीं लगेगा. यही वजह है कि उनकी कार्यशैली की चर्चा अब पूरे जिले ही नहीं, बल्कि बिहार के दूसरे हिस्सों में भी होने लगी है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.