Giriraj Singh controversial statement: बेगूसराय की बछवाड़ा विधानसभा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मान एवं मिलन समारोह उस वक्त अचानक सुर्खियों में आ गया, जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खुले मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी. हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गिरिराज सिंह ने सूअर पालने का ऐलान कर दिया.
गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव चारा घोटाले के बाद भी अपनी आदतों में सुधार नहीं कर पाए और जब वह रेल मंत्री बने तब लैंड फॉर जॉब घोटाला सामने आया. लालू यादव जैसे लोग परिवार से कभी बाहर ही नहीं निकल पाए. जब वह खुद जेल गए तो पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया और जब विपक्ष में बैठने की बारी थी तब अपने बेटे तेजस्वी को विपक्ष का नेता बनाया. लालू यादव अपने परिवार से बाहर निकल ही नहीं पा रहे हैं और लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं.
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी
वहीं दूसरी ओर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी, उन्होंने जिससे भी शादी की यह उनका व्यक्तिगत मामला था. लेकिन आज प्रियंका गांधी अपने बेटे का नाम रेहान रख रही हैं लेकिन चुनाव के वक्त मंदिरों में माथा टेकते एवं टीका लगाते नजर आती हैं. यह सिर्फ जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है.
मंत्री सुरेंद्र मेहता का अभिवादन
दूसरी ओर बिहार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने दूसरी बार जीत के बाद सार्वजनिक मंच से जनता का अभिवादन एवं सम्मान किया तथा कहा कि बछवाड़ा विधानसभा से दूसरी बार उनकी जीत मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं की जीत है और उनका प्रयास रहेगा कि वह कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरें.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.