पिछली कटऑफ जेनरल : 70-75 अंक ओबीसी : 60-68 अंक एससी : 55-60 अंक एसटी : 50-55 अंक
प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत जवाब पर .25 अंक काटे जाने का प्रावधान है। लैंग्वेज से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि टीचिंग एप्टिट्यूट से 40 सवाल के जवाब देने होंगे। वहीं रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आवेदन शेड्यूल व शुल्क {आवेदन की अंतिम तिथि – 25 मार्च {करेक्शन विंडो : 26 व 27 मार्च {प्रवेश परीक्षा : 26 अप्रैल {सामान्य : 1000 रुपए बीसी-1 और बीसी-2 : 750 रुपए {एससी- एसटी, महिला : 500 रुपए दिव्यांग : शुल्क नहीं एजुकेशन रिपोर्टर। रांची झारखंड के शिक्षण संस्थानों से बीएड, एमएड और बीपीएड की पढ़ाई करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सेशन 2026-28 में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। बीएड, एमएड और बीपीएड के लगभग 14 हजार सीटों पर दाखिला के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश परीक्षा रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा स्थित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। राज्य के विश्वविद्यालयों से पासआउट स्टूडेंट्स के िलए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं, जबकि 15 प्रतिशत सीटें ओपन हैं। (कटऑफ परीक्षा के स्तर और सीटों की संख्या पर निर्भर करेगी।)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.