दैनिक भास्कर एप ने बिहार के 11 बड़े शहरों – पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, आरा, बिहारशरीफ, बेगूसराय, औरंगाबाद, बक्सर और सुपौल में जनता की समस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए सिविक इश्यू का नया फीचर लॉन्च किया है।
.
इस फीचर की मदद से लोग अपने इलाके की जनहित से जुड़ी समस्याएं फोटो और विवरण के साथ पोस्ट कर रहे हैं, ताकि अधिकारी जल्द कार्रवाई कर सकें। आप भी इस लिंक पर क्लिक कर अपने इलाके की समस्याएं पोस्ट कर सकते हैं।
बिहार के अलग-अलग जिलों से सामने आईं समस्याएं
1.पटना से
दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू फीचर का लाभ उठाते हुए बिहार की राजधानी पटना से की लोगों ने अपनी समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों के सामने रखा।
जैसे- पटना के रानीपुर चक के वार्ड नंबर 56 से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र की सड़क की समस्या को पोस्ट किया और बताया कि हमरे क्षेत्र में सड़क जर्जर हो चुकी है। कृपया सरकार इस और ध्यान दें।
वहीं पटना के ही विशनपुरी चितकोहरा के वार्ड नं 13 से रविंद्र कौशिक ने पास्ट में बताया कि चितकोहरा बाईपास रोड को अनीसाबाद रोड से जोड़ने वाली सड़क बेहद खराब और खतरनाक स्थिति में है। इसलिए सरकार इस तरफ ध्यानन दे। पटना से ऐसे कई सारे लोगो इसके माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार या प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखा है।
2.मुजफ्फरपुर से

मुजफ्फरपुर के भी स्थानीय लोगों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को सिविक इश्यू फीचर के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों के सामने रखा है
जैसे-
मुजफ्फरपुर में सरैया के वार्ड नं 2 से छावी कुमार ने भास्कर के सिविक इश्यू फीचर के माध्यम से पोस्ट करते हुए क्षेत्र की जाम की समस्या को लेकर पोस्ट किया और कहा कि हमारे क्षेत्र में जाम बहुत लग रहा है। इसका कोई समाधान हो वहीं यादव नगर के वार्ड नंबर 8 से मनोज कुमार सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा कि रेवा रोड से दक्षिण यादव नगर मुख्य मार्ग फरदो पुल तक देखभाल की कमी के कारण जीर्ण शीर्ण और बदहाल स्थिति में है।
3. गया से

गया से भी लोगों ने वर्षों से पड़ी समस्या को लेकर पोस्ट करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान क्षेत्र की समस्या को आकर्षित करने की कोशिश की।
जैसे-
गया के ही पवन कुमार ने अपने क्षेत्र की नल योजना के संबंध में पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे क्षेत्र में नल जल का बोरिंग फेल है, 6 महीने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रेम कुमार ने बताया कि हमरे क्षेत्र में न रोड सही है और न ही नाली बनी है। जिस वजह से आने जाने मे समस्या होती है साथ ही गंदे पानी की उचित निकासी नहीं हो पाती है।
4. भागलपुर से

दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू फीचर के माध्यम से भागलपुर के चतरंजन, जितेंद्रकुमार सिंह , निशांत कुमार आदि ने भी अपनी समस्याओं को पोस्ट किया। इसके अलावा बेगूसराय, समस्तीपुर सुपौल, औरंगाबाद , आरा , बक्सर और सुपौल जैसे जिलों से भी लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू फीचर के माध्यम से पोस्ट करके जिम्मेदार अधिकारियों के सामने रखा है।
शिकायत कैसे पहुंचेगी अधिकारियों तक?
आपकी पोस्ट सीधे दैनिक भास्कर की टीम तक पहुंचती है।डेस्क इसे जांचने के बाद कुछ ही मिनटों में रियल टाइम में प्रकाशित कर देता है। इसके बाद आपकी शिकायत अधिकारियों और लाखों पाठकों के मोबाइल स्क्रीन तक पहुंच जाती है।
आपकी पोस्ट बनेगी बदलाव की वजह
यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सिर्फ शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि लोगों की आवाज़ को मजबूत करने की पहल है। पहले गली-मोहल्लों की छोटी-छोटी समस्याएं अनसुनी रह जाती थीं-जैसे टूटी सड़कें, गंदगी, जलजमाव, स्ट्रीट लाइट, बेसहारा पशु, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी आदि।

लेकिन अब आपकी हर पोस्ट –
- सीधे प्रशासन तक पहुंचेगी
- लोगों में जागरूकता बढ़ाएगी
- और अधिकारियों को बताएगी कि अब जनता की समस्याओं को अनदेखा करना आसान नही आप भी करें पोस्ट अब समस्याएं छूपेगी नहीं, छपेगी
कहां देखें पोस्ट
- पटना शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- बेगूसराय शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- गया शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- बिहार शरीफ शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- आरा शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- औरंगाबाद शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- सुपौल शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- समस्तीपुर शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- बक्सर शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- मुजफ्फरपुर शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- भागलपुर शहर से जुड़ी समस्या भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.