पंजाब में जालंधर बेस्ड मीडिया हाउस पंजाब केसरी ग्रुप पर पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और लेबर डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की है। मीडिया समूह से जुड़े अलग-अलग बिजनेस पर जांच के लिए टीमें पहुंचीं। PPCB और एक्साइज डिपार्टमेंट ने बस स्टैंड के पास बने होटल की बिजली सप्लाई काटकर उसके शराब पिलाने के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। मीडिया हाउस की मैनेजमेंट का दावा है कि ये कार्रवाई टारगेट बनाकर की गई है। होटल का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। पंजाब के दो विभागों की इस कार्रवाई के खिलाफ गवर्नर को लेटर लिखा गया है। हालांकि AAP ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। 2 दिन पहले हुई कार्रवाई
मीडिया हाउस के दफ्तर में 2 दिन पहले लेबर डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की और कर्मचारियों के लेखा-जोखा से संबंधित दस्तावेज चेक किए। इसके बाद पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम ने होटल पर कार्रवाई की। यहां नियमों का हवाला देकर बिजली का कनेक्शन कटवा दिया गया। इसके साथ ही होटल को सील करने की प्रक्रिया अपनाई गई। यही नहीं कंपनी की बठिंडा स्थिति प्रिंटिंग यूनिट में भी कार्रवाई की गई है। यहां गेट पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि जब टीम को अंदर जाने की वजह पूछी तो उसे पीटा गया। गेट नहीं खोला गया तो सीढ़ियां लगाकर टीम अंदर गई। एक्साइज और पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की कार्रवाई
एक्साइज विभाग का दावा है कि मीडिया समूह की होटल मैनजेमेंट ने तय शराब कोटे से ज्यादा का यूज किया है। इसके अलावा ये भी दावा किया गया है कि यहां से एक्सपायरी शराब मिली है। अभी तक विभाग की तरफ करवाई गई FIR की कॉपी सामने नहीं आई है। इसलिए दैनिक भास्कर किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता। मीडिया समूह की मैनेजमेंट का कहना है कि उनके जालंधर, लुधियाना और बठिंडा स्थित प्रिंटिंग इकाइयों पर फैक्ट्री विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने छापेमारी की। यहां लेबर लॉ और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच की गई। पंजाब में मीडिया समूह पर दूसरी कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले भी 2024 में पंजाब पुलिस ने मीडिया समूहों की गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई की थी। बम की अफवाह और सिक्योरिटी कारण बताते हुए पंजाब पुलिस ने अखबार की ढुलाई करने वाली गाड़ियों को रोक लिया। रास्ते में अखबार को उतरवाकर उनकी तलाशी ली गई। इससे विभिन्न मीडिया समूहों को पाठकों तक अखबार पहुंचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अब नए साल में ये पहली कार्रवाई है। मीडिया हाउस पर कार्रवाई को लेकर किसने क्या कहा.. पंजाब सरकार ने किया आरोपों का खंडन
आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी आरोपों को खारिज किया है। सरकार का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है। प्रेस की आजादी का मतलब यह नहीं है कि कोई भी संस्थान आबकारी, पर्यावरण या श्रम कानूनों का उल्लंघन करे। यह कोई राजनीतिक कार्रवाई नहीं, बल्कि नियमों के उल्लंघन पर लिया गया कानूनी एक्शन है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.