Naxal News: दुर्दांत नक्सली गणपति पोलित ब्यूरो का सदस्य है. उसके ऊपर करोड़ों रुपये का इनाम रखा गया है. वह साल 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव रहा था.
दुर्दांत माओवादी गणपति. (फाइल फोटो)
वहीं दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमाक्षेत्र के जंगल-पहाड़ में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें एक नक्सली ढेर हो गया. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक सशस्त्र पुरुष माओवादी का शव बरामद किया. मौके की सघन तलाशी में भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है. बरामद हथियारों में एक एसएलआर रायफल, एक इंसास रायफल, एक पिस्टल मय मैगजीन, एक वॉकी-टॉकी सेट, एसएलआर और इंसास की कई मैगजीन और जिंदा कारतूस शामिल हैं. इसके अलावा मिसफायर राउंड, खाली खोखे और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है. फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है. पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन करीब
बताते चलें कि नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन काफी करीब है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की है. इसी कड़ी में नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं. दर्जनों नक्सली हथियार डाल चुके हैं. उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है. वहीं उनकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ की खबरें भी लगातार आ रही हैं. इस साल अभी तक करीब दो दर्जन नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा जा चुका है. प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.