Bastar News: दक्षिण बस्तर के ग्रामीण प्रशासन की उदासीनता के कारण अब समस्याओं का खुद ही निराकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. बीते दिनों कौरगांव के ग्रामीणों ने गोंयेदर नाले पर जुगाड का पुल बना दिया. इस रास्ते से लगभग तीस पंचायत के ग्रामीण जिला मुख्यालय जाते हैं.
दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के कौरगांव के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की अनदेखी से तंग आकर खुद ही गोयेंदर नाले पर जुगाड़ का एक अस्थायी पुल बना लिया है. ग्रामीण बांस का घेरा बनाकर उसके अंदर पत्थर भरकर पिलर तैयार कर रहे हैं और बिजली के पोल को उसके ऊपर रखकर जुगाड़ का एक अस्थायी पुल बनाया गया है.
मूलभूत सुविधाओं का अभाव
यह सरकार की नाकामियों को दर्शाता है कि आज बस्तर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं. वहीं, बीते दिनों दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों ने श्रमदान कर कई गांवों में सड़क तो कई गांवों के नदी-नालों पर खुद से पुल तैयार किया था. ग्रामीण का कहना है पुल इसलिए बनाया गया कि गांव में बारिश के समय में बुनियादी सुविधाएं पहुंच सके. पुल नहीं होने से बारिश के मरीजों को ले जाने में दिक्कत होती है. शिक्षक नहीं आ पाते हैं. पहले यह इलाका बारिश के समय जिला मुख्यालय से कट जाता था.
कौरगांव के सरपंच बृजेश कुमार कड़ती का कहना है कि हम अपनी जरूरतों के कारण पुल का निर्माण कर रहे हैं. हम पत्थर, लकड़ी और बिजली के पोल की सहायता से इस पुल का निर्माण कर रहे हैं. इसके लिए पिलर के लिए बांस का घेरा बनाकर पत्थर डाले गए हैं. बृजेश कड़ती का कहना है कि मैं अभी से नहीं, बल्कि सालों से फोन करके मांग कर रहा हूं. मुझसे पहले रहे सरपंच भी मांग करते रहे हैं. कागज़ कहां जाकर दब रहा है, आज तक स्वीकृति नहीं हुई है. अधिकारियों का कहना है कि आज होगा, कल होगा, आगे भेज दिया है. आज तक हम लोगों को झूठ ही बोल रहे हैं. इस रास्ते से 25 से 30 पंचायत के लोग आना-जाना करते हैं.
कलाराम कड़ती का कहना है कि बारिश में जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय से पूरी तरह से कट जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. हमने कलेक्टर और विधायक को भी लिख दिया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.