Bastar Becomes Tourist Spot: छत्तीसगढ़ के बस्तर अब पूरी तरह नक्सल मुक्त है और पर्यटकों के लिए सुरक्षित है. यहां प्रशासनिक अधिकारी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का स्वागत कर रहे हैं. बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती, आदिवासी संस्कृति और आकर्षक पर्यटन स्थल देश के विभिन्न राज्यों से लोगों को खींच रहे हैं.
बस्तर अब पूरी तरह नक्सल मुक्त
पहली बार ऐसा हो रहा है कि नए साल मनाने के लिए पर्यटक मनाली, कश्मीर या गोवा जैसी जगहों को छोड़कर सीधे आदिवासी इलाकों की ओर आ रहे हैं. बस्तर अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है, और लोग यहां बेखौफ होकर घूम रहे हैं.
तो इस नए साल डर और चिंता को पीछे छोड़कर बस्तर की यात्रा कीजिए. यहां आपको न सिर्फ रोमांच और मनोरंजन मिलेगा, बल्कि आदिवासी संस्कृति और परंपरा के अद्भुत रंगों का भी अनुभव होगा. बस्तर आकर आप पाएंगे कि कैसे यह क्षेत्र अब पर्यटन और शांति का नया केंद्र बन गया है.
पर्यटक कह रहे हैं कि बस्तर अब खुले मन और खुले दिल से अपनी आज़ादी की सांस ले रहा है. यहां प्रकृति ने सब कुछ दिया है और हम दूर-दराज से इसे देखने आए हैं. तो इस नए साल, डर को पीछे छोड़िए और बस्तर की खूबसूरती, संस्कृति और परंपरा का आनंद लीजिए.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.