Goat Farming Subsidy Scheme: बकरी पालन का बिजनेस करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. बकरी पालन के लिए सरकार मोटी सब्सिडी दे रही है. आप बकरी पालन कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. जानिए सब्सिडी लेने की प्रक्रिया.
बकरी पालन के लिए शासन योजना के तहत 13 मादा बकरी और 2 नर बकरी की कुल लागत 1 लाख 50 हजार रुपये है. इसमें अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए 33 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है. इस योजना का लाभ उठाकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं. यह योजना की प्रक्रिया भी बेहद आसान है.
बकरी पालन की विशेष योजना
लोकल 18 की टीम ने पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र नेताम से बातचीत की. डॉ. देवेंद्र नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से बकरी पालन की विशेष योजना चलाई जा रही है. इस योजना के माध्यम से बैंक लिंकेज के माध्यम से 13 बकरी और 2 बकरे दिए जाते हैं. इसकी कुल लागत 1 लाख 50 हजार रुपये होती है. इसमें सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत अनुदान मिलता है, वहीं अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को 33 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है. यह बैंक लिंकेज माध्यम की योजना है. बैंक अगर हितग्राही के आवेदन को स्वीकृत करता है, तो इसके उपरांत ही सब्सिडी दी जाती है.
योजना का लाभ
इस योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही को नजदीकी पशु चिकित्सालय में आवेदन करना होता है. इसके बाद यह आवेदन पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा नजदीकी बैंक में भेजा जाता है. बैंक से स्वीकृति मिलने के बाद इंडेंचर भेजा जाता है, जिसके बाद उपलब्ध बजट के अनुसार उनके खाते में राशि जमा की जाती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.