Bastar MLA News: कांग्रेस MLA लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा (51) घायल, महारानी अस्पताल में भर्ती हैं. शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला कि उन पर हमला हुआ है. लेकिन, बाद में पुलिस ने नोट जारी कर चौंकाने वाली वजह बताई…
Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के बस्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल (51 वर्ष) को आज सुबह जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने से हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जानकारी में चाकू या धारदार हथियार से हमले का संदेह जताया गया, लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इसे हादसा नहीं, बल्कि बल्कि मानसिक तनाव से प्रेरित आत्मघाती प्रयास बताया. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.
जानकारी के मुताबिक, सुमित्रा बघेल विधायक के साथ जगदलपुर स्थित निवास में रहती हैं. सुबह करीब 9 बजे परिजनों ने उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया. जहां सूत्रों से पता चला था कि उनके शरीर पर चाकू जैसे धारदार हथियार से लगी चोटें हैं. अस्पताल में इलाजाधीन सुमित्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन प्रबंधन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. शुरुआत में नस काटने जैसी अफवाहें भी सोशल मीडिया में सामने आई थीं.
मानसिक तनाव में थीं…
वहीं, पुलिस के अनुसार, अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की गई. प्रथम दृष्टया पुलिस द्वारा लिए गए बयान में सुमित्रा बघेल अपनी माता की मृत्यु के बाद कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं. मानसिक तनाव में थीं. इसी कारण उन्होंने मंगलवार सुबह खुद को चोटें पहुंचाईं. महारानी अस्पताल में उनका इलाज जारी है. वहीं, विधायक लखेश्वर बघेल या परिवार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.
बता दें, विधायक लखेश्वर बघेल बस्तर क्षेत्र के प्रमुख आदिवासी नेता हैं. मंगलवार सुबह सुमित्रा की घर पर अचानक हालत बिगड़ने की सूचना मिली, तो परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया. प्रारंभ में अस्पताल सूत्रों ने बताया था, सुमित्रा को हाथ और धड़ पर गहरी चोटें हैं, जिन्हें सिलाई कर स्टेबलाइज किया गया था. डॉक्टरों का कहना था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पूर्ण जांच के बाद ही बयान दिया जा सकेगा. इसी के कुछ देर बाद पुलिस का बयान जारी हुआ.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.