बड़वानी जिले के पानसेमल नगर के वार्ड 6 में बुधवार-गुरुवार की रात एक बाइक में आग लग गई। यह घटना देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझाई। बाइक मालिक राकेश कोली ने बताया कि आग लगने के बाद पटाखे जैसा धमाका हुआ, जिससे आसपास के निवासी भी बाहर आ गए। घटना पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध मुंह बांधकर बाइक में आग लगाते हुए भागते नजर आ रहे हैं। राकेश पिता संजय कोली ने बताया कि देर रात घर के बाहर हुए धमाके के बाद उन्होंने देखा कि उनकी बाइक पूरी तरह जल रही थी और आग की बड़ी लपटें निकल रही थीं। इस घटना के बाद से मोहल्ले के निवासियों में बाहर वाहन खड़े करने को लेकर चिंता बनी हुई है। घटना की सूचना पानसेमल पुलिस को दी गई थी। पुलिस रात में मौके पर पहुंची और तस्वीरें लीं। सुबह राकेश कोली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश पानसेमल थाना प्रभारी मंशाराम वैगन ने पुष्टि की कि नगर के वार्ड क्रमांक 6 में देर रात को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाइक में आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.