Banka News: बिहार के बांका में भीड़तंत्र का खौफनाक चेहरा सामने आया है. बैटरी चोरी के शक में एक युवक को पकड़कर न केवल उसका सिर मुंडाया गया, बल्कि जूतों की माला पहनाकर पूरे गाँव में घुमाया गया. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. न्यूज 18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के लबोखर गांव की है. बताया जा रहा है कि एक युवक को ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के असफल प्रयास के दौरान ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी के रूप में हुई है. युवक के पकड़े जाने के बाद भीड़ ने पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद ही ऑन द स्पॉट फैसला करने की ठानी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तालिबानी इंसाफ
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवाओं और ग्रामीणों की एक बड़ी भीड़ युवक को घेरे हुए है. भीड़ के बीच ही युवक का सिर मुंडाया जा रहा है. इसके बाद उसके गले में जूतों की माला डाल दी गई. उत्तेजित भीड़ युवक को अपमानित करते हुए गांव की सड़कों पर घुमाती नजर आ रही है. इस दौरान बैटरी चोर के नारे भी लगाए जा रहे हैं.
पुलिस कार्रवाई का इंतजार
हैरानी की बात यह है कि इस पूरी अमानवीय घटना के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि News18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.