बांदा जिले में अतर्रा थाना पुलिस ने बिना पहचान पत्र और सत्यापन के होटल में कमरा देने के आरोप में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कुछ दिन पहले एक नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के दौरान हुई है। जांच में सामने आया कि होटल संचालक ने अतिथि पंजीकरण और पहचान सत्यापन के नियमों का उल्लंघन किया था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए होटल संचालक का नाम राकेश है, जो बरहेण्डा, अतर्रा का निवासी है। उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। गौरतलब है कि अतर्रा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग बालिका के साथ गलत काम किए जाने की सूचना मिली थी। इस मामले में थाना अतर्रा में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.