Last Updated:
Banana Farming, Profitable Business: अररिया के अशोक कुमार सिंह ने काला बलुआ में प्राकृतिक तरीके से केले की खेती शुरू की और आज मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. अशोक ने जी-9 किस्म से प्रति एकड़ 2 से 3 लाख रुपए का फायदा उठाया है. उन्होंने केले की खेती के लिए जरूरी टिप्स साझा किए.
अररिया. यदि आप भी खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की सोचते हैं तो केले की खेती आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. लेकिन इसके लिए सही तरीके से केले की खेती करना आना चाहिए. अगर आप प्राकृतिक तरीके से खेती करते हैं तो इसकी लागत कम आती है और मुनाफा भी अच्छा होता है. ऐसे में अररिया के ये किसान केले की खेती कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि केले की खेती की विधि क्या है.
प्रति एकड़ जमीन पर 2 लाख रुपए का मुनाफा
अररिया जिले के काला बलुआ के किसान अशोक कुमार सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वे अपनी आधे एकड़ जमीन पर केले की खेती कर रहे हैं. वे बताते हैं कि केले की खेती में कम लागत लगती है और मुनाफा अधिक होता है. इस समय केले की कीमत बाजार में 40 से 70 रुपए प्रति दर्जन है. गर्मी के मौसम में केले की मांग और बढ़ जाती है, जिससे किसानों को और बहुत अच्छा मुनाफा मिलता है. उन्होंने बताया कि उन्होंने टिशू प्लांट केले लगाए हैं.
किसानों के लिए फायदेमंद हो रही केले की खेती
किसान अशोक सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. इस तरीके में कम खर्च में किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. प्राकृतिक खेती लागत कम करने के साथ फसल उत्पादन बढ़ाने में भी सहायक है. केले की खेती लगभग पूरे भारत में की जाती है. गर्म और समान जलवायु केले की खेती के लिए अच्छी मानी जाती है.
प्राकृतिक खेती से न केवल लागत कम होती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता और फसल की गुणवत्ता भी बढ़ती है. उन्होंने बताया कि केले की फसल में प्रति एकड़ 2 से 3 लाख रुपए का मुनाफा हो सकता है. उन्होंने पहली बार केले की फसल लगाई है. इस समय उनके आधे एकड़ जमीन में केला लगा है और ये पौधे उन्होंने बाजार से 16 रुपए प्रति पौधा के हिसाब से मंगवाए हैं.
12 महीने में तैयार होती है केले की फसल
किसान ने बताया कि जी-9 केले की किस्म लगभग 12 महीने में तैयार हो जाती है. उनका केला अभी लगभग 6 महीने का है और करीब 9 महीने में तैयार हो जाएगा. केले की फसल में खाद के साथ महीने में दो बार सिंचाई जरूरी होती है.
कैसी होनी चाहिए केले की फसल के लिए जमीन
केले की खेती के लिए मिट्टी का चयन बहुत जरूरी है. इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर जमीन का चयन करना चाहिए. भूमि की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए ताकि जिन पोषक तत्वों की कमी है, उसे पूरा किया जा सके और बेहतर उत्पादन मिल सके. केले की खेती के लिए चिकनी बलुई मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है.
अररिया जिले के किसान अशोक सिंह ने बताया कि वे कुल तीन एकड़ जमीन पर खेती करते हैं. अलग-अलग मौसम में अलग-अलग तरह की फसल उगाते हैं और आधे एकड़ जमीन पर केला लगाया है. उन्होंने बताया कि एक साल में खेती से मौसम के अनुसार लगभग 5 लाख रुपए से अधिक की कमाई कर लेते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.