बलौदाबाजार जिला एवं सत्र न्यायालय को बुधवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। इस मेल में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय को सुबह 11:01 बजे यह संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें साइनाइड गैस और आरडीएक्स का इस्तेमाल कर न्यायालय को ब्लास्ट करने की बात कही गई थी। मेल में 11 बजे तक जजों और अन्य लोगों को न्यायालय से बाहर निकालने की चेतावनी भी दी गई थी। यह ई-मेल ‘sunniya_dasan@outlook.com’ आईडी से भेजा गया था। कोर्ट परिसर की सघन तलाशी मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची। उन्होंने न्यायालय परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने भी पूरे परिसर की तलाशी ली। जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में यह ई-मेल फर्जी लग रहा है। सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए थे। स्थिति सामान्य होने के बाद न्यायालय का काम फिर से शुरू कर दिया गया। हालांकि, पुलिस द्वारा मेल के स्रोत की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.