बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अपनी वार्षिक चांदमारी का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण गुरुवार को ग्राम हटौद स्थित फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ, जिसमें एसपी भावना गुप्ता सहित कुल 94 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की
इस दौरान एसपी भावना गुप्ता ने एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर और 9 एमएम पिस्टल जैसे आधुनिक स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। उन्होंने लक्ष्य पर अपनी मारक क्षमता और निशानेबाजी में उत्कृष्ट दक्षता का प्रदर्शन किया।
एसपी ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन पुलिसकर्मियों की शूटिंग दक्षता को प्रभावी और अद्यतन रखने के लिए किया जाता है। इससे उन्हें अलग-अलग हथियारों के प्रयोग में निपुणता मिलती है और आपात स्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित होती है।
एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि नियमित अभ्यास से हथियार संचालन में आत्मविश्वास बढ़ता है और सुरक्षा कार्यों में दक्षता आती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.