Balodabazar News: बलौदाबाजार के कसडोल सेल में पराली जलाते हुए महिला जिंदा जली. आग की चपेट में आने से दम घुटा, पुलिस जांच में जुटी. वहीं, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है.
Balodabazar: छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम सेल में एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में पराली साफ करने के लिए आग लगाने गई 46 वर्षीय महिला प्रभा साहू आग की चपेट में आ गई और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका प्रभा साहू ग्राम सेल में रहती थीं. वह खेती-बाड़ी का काम करती थीं और परिवार में दो बेटियां व एक बेटा है.
जानकारी के अनुसार, प्रभा साहू सुबह अपने खेत में फसल कटाई के बाद बची पराली को साफ करने के लिए आग लगा रही थीं. अचानक हवा के झोंके से आग तेज हो गई, जिससे वह खुद आग की लपटों में घिर गईं. पराली के धुएं से दम घुटने के कारण वह बच न सकीं. पड़ोसी किसान रामू साहू ने दूर से धुआं देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को बुलाया और कसडोल थाने को सूचना दी.
मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगाने के दौरान हादसा लग रहा है, लेकिन सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है. फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है. मृतिका का शव पीएम के लिए भाटापारा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया.
यह घटना पराली जलाने के खतरों को फिर से उजागर करती है. राज्य सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चलाया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी यह प्रथा आम है. विशेषज्ञों का कहना है कि पराली को जलाने के बजाय खाद या बायोगैस में उपयोग करने से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहेंगे. ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा दिया जाए. कसडोल क्षेत्र में किसानों को पराली प्रबंधन पर प्रशिक्षण देने की आवश्यकता बताई जा रही है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.