Baloda Bazar Crime News: बलौदाबाजार जिले के ग्राम मजगांव में रेलवे लाइन पर मिले बिना सिर वाले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी मुख्य साजिशकर्ता थी, जिसने अपने मामा और दो सुपारी किलर के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी.
पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से युवक का सिर धड़ से अलग कर धड़ को रेलवे लाइन पर फेंक दिया था, जबकि सिर को गांव डिग्गी में जमीन में गाड़ दिया गया था. बता दें, दिनांक 11.01.2026 की सुबह करीब 4:30 बजे हथबंद-भाटापारा रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात युवक का बिना सिर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. शव पुरुष का था और उम्र लगभग 30 वर्ष, जिसके गले को धारदार हथियार से काटा गया था. मृतक के दाहिने हाथ की कलाई में अंग्रेजी में “G.K. JOSHI” लिखा गोदना पुलिस के लिए अहम सुराग बना.
शव की पहचान बनी सबसे बड़ी चुनौती
सबसे बड़ी बात बिना सिर के शव की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. पुलिस ने 80 जवानों के साथ लगभग 4 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन सिर बरामद नहीं हुआ. इसके बाद आसपास के गांवों में मुनादी, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच आगे बढ़ाई गई. लगातार प्रयासों के बाद शव की पहचान गैस कुमार जोशी (39 वर्ष) निवासी ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा के रूप में हुई.
पत्नी ने रची हत्या की साजिश
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक गैस कुमार अपनी पत्नी कुसुम जोशी के साथ आए दिन विवाद, मारपीट और अमानवीय व्यवहार करता था. इससे तंग आकर पत्नी ने पति की हत्या की योजना बनाई और अपने मामा राजेश भारती के जरिए दो सुपारी किलर से संपर्क किया. हत्या के लिए ₹40,000 की सुपारी तय की गई. सुनियोजित योजना के तहत आरोपियों ने गैस कुमार को पार्टी के बहाने ग्राम दरचुरा बुलाया, जहां उसे जमकर शराब पिलाई गई. नशे की हालत में उसके साथ मारपीट कर बेहोश किया गया, फिर कार से ग्राम मजगांव रेलवे लाइन ले जाकर धारदार तलवार से गला काट दिया गया. हत्या के बाद धड़ को रेलवे लाइन पर फेंका गया और सिर को ग्राम डिग्गी में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.