वेलेंटाइन डे पर पार्टनर को घुमाने के लिए छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का ओनाकोना गांव एक शांत और रोमांटिक जगह है. रायपुर से 105 किमी दूर गंगरेल डैम के किनारे बसा यह गांव हरियाली, शिव मंदिर, जंगलों के रास्ते, बोटिंग और सनसेट व्यू के लिए प्रसिद्ध है. प्राकृतिक खूबसूरती और सुकून भरा माहौल कपल्स के लिए यादगार पल बिताने का बेहतरीन मौका देता है.
गंगरेल डैम के एक छोर की पहाड़ी के नीचे बसा ओनाकोना गांव चारों ओर हरियाली की चादर ओढ़े नजर आता है. घने जंगल और खुला आसमान इस जगह को भीड़भाड़ से दूर रोमांटिक और शांत पिकनिक स्पॉट बनाता है. वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ प्रकृति के बीच वक्त बिताने के लिए यह लोकेशन खास मानी जा रही है.

ओनाकोना में शिव मंदिर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की तर्ज पर बनाया गया है. मंदिर की आकर्षक कलाकृति इसे किसी प्राचीन धरोहर जैसा स्वरूप देती है. कपल्स यहां दर्शन के साथ शांति और आध्यात्मिक सुकून का अनुभव कर सकते हैं, जो वेलेंटाइन डे को और खास बना देता है.

ओनाकोना तक पहुंचने के लिए लगभग पांच किलोमीटर का कच्चा रास्ता तय करना होता है, जो घने जंगलों के बीच से गुजरता है. रास्ते में मोर, बंदर, हिरण और खरगोश जैसे वन्यजीव दिख जाते हैं. यह सफर कपल्स के लिए एडवेंचर और रोमांच से भरा अनुभव बन जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां लोकल मछुआरे केवल 30 से 50 रुपये प्रति व्यक्ति में बोटिंग कराते हैं. गंगरेल डैम का यह हिस्सा समुद्र जैसा अहसास देता है. पहाड़ी, मंदिर और पानी के बीच ढलता सूरज कपल्स के लिए परफेक्ट रोमांटिक सीन बनाता है. सनसेट के समय यहां का नजारा सबसे ज्यादा आकर्षक होता है.

ओनाकोना फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी शानदार लोकेशन है. हरियाली, मंदिर का शिखर, नदी का किनारा और सनसेट व्यू मिलकर खूबसूरत फ्रेम तैयार करते हैं. वेलेंटाइन डे पर यहां बिताया गया समय न सिर्फ यादगार बनता है बल्कि तस्वीरों के जरिए हमेशा के लिए संजोया जा सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.