डोमनहिल के अमर कुंज क्रीड़ांगन में अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच लगातार 3 वर्षों से विजेता कुसमुंडा क्षेत्र और बैकुंठपुर क्षेत्र के बीच हुआ। इसमें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से मैच रोमांचक रहा। अंततः बैकुंठपुर की टीम ट्राई बेकर में 1-0 से अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी।
प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार बैकुंठपुर क्षेत्र के सुनील बगला को बेस्ट डिफेंस के लिए कुसमुंडा क्षेत्र के वीरेंद्र टोप्पो को बेस्ट फील्डर के लिए बैकुंठपुर के अब्दुल्ला रोशन को तथा बेस्ट स्ट्राइकर के लिए कुसमुंडा के नील कुमार को दिया गया।
बैकुंठपुर क्षेत्र की टीम ने मध्यांतर पूर्व दो गोल दागे और मध्यांतर के बाद एक गोल मारकर जीत के करीब पहुंच गई थी। इसके विपरीत कुसमुंडा की टीम मध्यांतर के बाद दो गोल साथ एक पेनाल्टी शॉट मारकर मैच को बराबरी में ला खड़ा किया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी चिरमिरी एरिया कर रही थी। समारोह के मुख्य अतिथि निर्देशक मानव संसाधन एसईसीएल बिरंची दास रहे, जबकि अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने की। इस दौरान जीएम मानव संसाधन जी श्यामल राव, श्रम संगठन संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य नाथूलाल पांडे, अजय विश्वकर्मा, गोपाल नारायण सिंह, बीएम मनोहर, एके पांडे, सुजीत कुमार सिंह, कल्याण मंडल सदस्य महेंद्र पाल सिंह, बजरंगी शाही, राजेश शर्मा, प्रीतम नाथ पाठक्र, अमृतलाल विश्वकर्मा, पी चंद्रकांत और सुरक्षा समिति के सदस्य संजय सिंह, आनंद मिश्रा, बी. कर्मा राव, कमलेश शर्मा, इंद्रदेव चौहान, जीएस प्रसाद, मंचासीन रहे।
समापन समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत और कारपोरेट गीत के बाद अथितियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। स्वागत गीत की प्रस्तुति डीएवी के छात्राओं ने की। स्वागत उद्बोधन में महाप्रबंधक अशोक कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल भावना, अनुशासन और आपसी सद्भावना को बढ़ावा देना है। खेल, प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन कर कंपनी व क्षेत्र का नाम रोशन करने प्रेरित किया।
टूर्नामेंट में 15 एरिया की टीम हुईं शामिल बता दें कि इस वर्ष आयोजित अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में 15 एरिया की टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें कोरबा, दीपका, कुसमंडा, गेवरा, जमुना-कोतमा, सुहागपुर, बैकुंठपुर, भटगांव, बिश्रामपुर, हसदेव, चिरमिरी, रायगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों की टीमें शामिल रही।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान सभी मैचों का रोचक आंखों देखा हाल सुशांत घोष व समीर देवनाथ ने दर्शकों तक पहुंचाया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रेफरी अनिल कचेर, चन्ना राव, रणधीर ठाकुर, पप्पू कुमार, विजय विश्वकर्मा, सुनील कुमार, निकिता थापा, नागेश्वर राव, चंद्रशेखर पोलई नागेश राव व संदीप पटेल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच देखने बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी, खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.