धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बागेश्वर बालाजी से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आनंद लेकर आए। होली उत्सव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर आध्यात्मिक माहौल में रंगों का आनंद लिया। धाम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया।
ये भी पढ़ें- ओरछा में सतरंगी होली, विदेशी सैलानियों ने भी लिया रंगोत्सव का आनंद; ढोल की थाप पर खूब थिरकते
कभी पगड़ी तो कभी चश्मा पहना
इस दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जहां वे भक्तों के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए। शास्त्री कभी पगड़ी बांधकर तो कभी चश्मा लगाकर लोगों को हंसाते दिखे और जमकर ठुमके लगाए। वे दादा गुरु की परंपरा निभाते हुए आसपास के गांवों के लोगों के साथ फाग गाते रहे। बुंदेली फाग का विशेष आनंद लिया गया।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम आज होली पर बालाजी से यह प्रार्थना कर रहे हैं कि आपके जीवन में भक्ति का रंग कभी फीका न पड़े। यह गुलाल का रंग तो कल छूट जाएगा, लेकिन गुरु कृपा का रंग जीवन भर, जन्म-जन्म नहीं छूटेगा। उन्होंने सभी से बालाजी के रंग में रंगने का आह्वान किया।
होली की मस्ती के बीच बाबा बागेश्वर

होली की मस्ती के बीच बाबा बागेश्वर
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.