अटल टनल रोहतांग और आसपास के ऊंचे दर्रों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके चलते सड़क की स्थिति 4×2 और दोपहिया वाहनों के लिए असुरक्षित हो गई है। पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए सोलंग बैरियर से आगे इन वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। हालांकि, सुबह अटल टनल के नॉर्थ पोर्ट और लाहौल स्पीति के सिस्सू पहुंचे पर्यटकों ने लाइव स्नोफॉल का खूब आनंद लिया। दोपहर बाद स्थिति अनुकूल न होने पर मनाली पुलिस ने पर्यटकों से केवल 4×4 वाहनों का ही उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह सलाह जारी की है
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.