करनाल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। यहां पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई पार्टी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने सुनाए अटल जी के किस्से
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार जब राजस्थान में एक मंच से अटल जी के बोलने की बारी आई, तो मंच के संचालक ने कहा कि हम अटल जी का स्वागत एक बहुत बड़ी माला से करेंगे। अटल जी खड़े हो गए और जोर से बोले…नहीं…मुझे माला नहीं चाहिए, मुझे विजय चाहिए। आपातकाल के समय का जिक्र करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा रामलीला मैदान में अटल बिहारी वाजपेयी का संबोधन था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उस समय टीवी पर बॉबी फिल्म चलाई थी ताकि अटल जी का संबोधन सुनने कम से कम जनता आए। बावजूद इसके काफी संख्या में लोग उन्हें सुनने आए। लोग अलट जी के भाषण के मुरीद थे।
#WATCH | Karnal (Haryana) | Union Minister Manohar Lal Khattar says, “…Once when it was Atal Ji’s turn to speak from a platform in Rajasthan, the stage host said that we will welcome Atal Ji with a very big garland. Atal Ji stood up and said loudly…No…I don’t want garlands,… https://t.co/lJNA19OhRd pic.twitter.com/N40vD3UfyC
— ANI (@ANI) December 25, 2025
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.