इस मूलांक के जातक की कुछ कमजोरी हैं जैसे उन्हें जल्द गुस्सा आता है. मंगल के प्रभाव के कारण इन लोगों को बात-बात पर जल्दी गुस्सा आता है. इनकी यह आदत या कमी कई बार बड़ी मुसीबत बन जाती है. अक्सर जोश में यह बिना सोचे समझे बड़े से बड़े फैसले लेते हैं जिसका…..
दान पुण्य और सामाजिक कार्यों में रहते सबसे आगे
मूलांक 9 वाले लोग सबसे साहसी और उदार प्रवृति के जातक माने जाते हैं. अगर आपका या आपके किसी परिचित का जन्म किसी भी महीने की 9 ,18 या 27 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 9 होता है. जानकारी देते हुए पूर्णिया के अंक ज्योतिष के जानकार पंडित दयानाथ मिश्र ने कहा कि अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 के स्वामी मंगल (Mars) ग्रह होते हैं. मंगल ग्रह को ऊर्जा, शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. इस मूलांक के लोग काफी जोशीले और सकारात्मक विचार के होते हैं.
उन्होंने बताया कि मूलांक 9 वाले जातक का स्वभाव दयालु और परोपकारी होता है. वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं और दूसरों की मदद करते हैं. इसके साथ ही साथ सामाजिक कार्य या सेवा की भावना या दान पुण्य करने में भी सबसे आगे रहते हैं. मूलांक 9 वाले लोग स्पष्ट वादी होते हैं और अपनी बात बिना डरे सीधे तौर पर कहते हैं. मूलांक 9 वाले लोग बाहर से सख्त लेकिन अंदर से भावुक दयालु और कोमल स्वभाव के होते हैं.
मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इन लोगों में गजब की लीडरशिप क्वालिटी होती है. यह मुश्किल से मुश्किल हालात में भी घबराते नही हैं बल्कि उसका डट कर सामना करते हैं. मेहनत और ईमानदारी इनके खून में होती है. यही वजह है कि इन्हें समाज में खूब मान सम्मान मिलता है. यह हार मानना नहीं जानते और हर चुनौती को अवसर की तरह देखते हैं.
इस मूलांक के जातक की कुछ कमजोरी हैं जैसे उन्हें जल्द गुस्सा आता है. मंगल के प्रभाव के कारण इन लोगों को बात-बात पर जल्दी गुस्सा आता है. इनकी यह आदत या कमी कई बार बड़ी मुसीबत बन जाती है. अक्सर जोश में यह बिना सोचे समझे बड़े से बड़े फैसले लेते हैं जिसका पछतावा इन्हें बाद में होता है. अधिक स्पष्ट वादी होने के कारण सीधी बात बोलने की आदत के कारण कई बार इनकी बातें दूसरों को चुभ जाती हैं और दुश्मनी होने की आशंका बनी रहती है. इस जातक में धैर्य की कमी भी देखी जाती है. यह हर काम को बहुत जल्दबाजी में और बिना किसी की मदद के पूरा करना चाहते हैं. इसके लिए इस जातक को हनुमान जी की उपासना करनी होगी.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.