Margashirsha Purnima 2025 : 4 दिसंबर को होने जा रही मार्गशीर्ष पूर्णिमा सिर्फ धार्मिक नहीं, आध्यात्मिक जागृति का दिन भी है. ऋषिकेश के पुजारी शुभम तिवारी लोकल 18 से बताते हैं कि राशि अनुसार सही वस्तुओं का दान करने से जीवन में संतुलन, सुख, समृद्धि और सौभाग्य मिलता है. दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइये जानते हैं.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 इस बार भद्रा के साये में रहेगी. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है. इस शुभ दिन भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्त्व होता है. अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार सही वस्तु का दान करे, तो जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है. दान सिर्फ वस्तु का नहीं, बल्कि भाव का होना चाहिए.

मेष और वृषभ वाले इस दिन अलग-अलग वस्तुएं दान करके शुभ फल पा सकते हैं. मेष राशि वाले तांबे का पात्र, गुड़ और लाल कपड़ा दान करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और धन लाभ होता है. वृषभ राशि वालों के लिए घी, कम्बल और सफेद मिठाई दान करना शुभ माना गया है. इससे पारिवारिक सुख, शांति और समृद्धि मिलती है. दान हमेशा श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से करना चाहिए, तभी उसका फल कई गुना बढ़ता है.

मिथुन और कर्क राशि के लोग भी इस दिन दान करके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं. मिथुन वाले हरी मूंग, कलम, पुस्तक या हरे रंग की वस्तु दान करें. इससे शिक्षा, करियर और संवाद कौशल में लाभ मिलता है. कर्क राशि वालों को चांदी, चावल या सफेद कपड़ा दान करना चाहिए. इससे मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और स्थिरता मिलती है. दान करते समय मन में करुणा और विनम्रता का भाव रखना महत्त्वपूर्ण है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सिंह और कन्या वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दान से शुभ फल पा सकते हैं. सिंह राशि वालों को पीली दाल, गुड़ और सोने के रंग की वस्तुएं दान करनी चाहिए. इससे सम्मान, नेतृत्व क्षमता और भाग्य में वृद्धि होती है. कन्या राशि वालों के लिए तिल, अनाज, हरी सब्जियां और सफाई से जुड़ी वस्तुएं दान करना उत्तम है. इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और धन लाभ के योग बनते हैं. दान जीवन में शांति और सकारात्मकता लाता है.

तुला और वृश्चिक वाले सही वस्तुओं का दान करके जीवन में संतुलन और सफलता पा सकते हैं. तुला राशि वालों के लिए इत्र, सुंदर कपड़े और मिठाई का दान बहुत शुभ होता है. इससे रिश्तों में मधुरता और सामाजिक मान सम्मान बढ़ता है. वृश्चिक राशि वालों को काले तिल, कम्बल या तांबे के बर्तन दान करने चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति मिलती है. दान आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति बढ़ाता है.

धनु और मकर वाले इस शुभ दिन दान करके अच्छे फल पा सकते हैं. धनु राशि वाले पीला वस्त्र, गाय को चारा या प्रसाद बांटें. इससे भाग्य मजबूत होता है और धार्मिक लाभ मिलता है. मकर राशि वालों के लिए तेल, लोहे की वस्तु या जूते दान करना शुभ होता है. इससे कठिनाइयों से राहत मिलती है और कार्यों में सफलता मिलती है. सच्चे दिल से किया गया दान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है.

कुंभ और मीन वाले राशि वालों के लिए भी यह दिन बेहद शुभ है. कुंभ राशि वालों को नीला कपड़ा, घड़ा या कम्बल दान करना चाहिए. इससे कार्यक्षेत्र में प्रगति और सम्मान मिलेगा. मीन राशि वालों को चावल, मिश्री, पीतल का बर्तन या पीला कपड़ा दान करना चाहिए. इससे पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और सौभाग्य बढ़ता है. सही वस्तु का दान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.