कपड़े सिर्फ पहनावा नहीं किस्मत और आत्मविश्वास से भी जुड़े होते हैं. ज्योतिष के अनुसार सही दिन और रंग में खरीदे गए कपड़े जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और सफलता लाते हैं. रविवार से शुक्रवार तक हर दिन का अपना महत्व है बस सही चुनाव ज़रूरी है.
कपड़े खरीदना सिर्फ फैशन या शरीर ढकने की बात नहीं है. ज्योतिष मानता है कि हम कब और कौन से कपड़े खरीदते हैं इससे हमारा मन आत्मविश्वास और किस्मत सब पर असर पड़ता है. हर दिन का अपना ग्रह होता है तो सही दिन पर कपड़े खरीदना आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी ला सकता है.

महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य का कहना है कि कपड़ों की शॉपिंग हमेशा सोच-समझकर करनी चाहिए. अगर आप ग्रहों की अनुकूलता देखकर कपड़े चुनते हैं तो इससे सुख सम्मान और शांति मिलती है. लेकिन गलत दिन या रंग से दिमाग अशांत हो सकता है और कामों में रुकावट भी आ सकती है.

रविवार, यानि सूर्य का दिन आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ाने के लिए बेहतरीन है. हल्के लाल, नारंगी या सुनहरे रंग के कपड़े इस दिन खरीदना अच्छा रहता है खासकर अगर आप नौकरी या समाज में नाम कमाना चाहते हैं. गहरे या काले रंगों से इस दिन दूरी बनाएं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोमवार, चंद्रमा से जुड़ा है. सफेद, क्रीम या हल्के रंग के कपड़े इस दिन मन को सुकून देते हैं और रिश्तों में मिठास लाते हैं. अगर आपको तनाव या इमोशनल उतार-चढ़ाव महसूस होता है तो सोमवार को कपड़े खरीदना आपके लिए अच्छा है.

मंगलवार को सावधानी रखनी चाहिए. ये दिन मंगल ग्रह का है जो थोड़े गुस्सैल मूड का होता है. इस दिन नए कपड़े खरीदने से बचें खासकर लाल रंग के कपड़े जब तक कोई खास वजह न हो.

बुधवार कपड़े खरीदने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. हरे या हल्के रंग के कपड़े इस दिन लेने से पैसा और रिश्ते दोनों मजबूत होते हैं. व्यापारी, स्टूडेंट्स या शादीशुदा लोग इस दिन शॉपिंग करके फायदा उठा सकते हैं. इस दिन खरीदे कपड़े पॉजिटिव एनर्जी देते हैं.

गुरुवार को पीले या हल्के रंग के कपड़े ज्ञान और किस्मत बढ़ाते हैं. शुक्रवार को कुछ चमकीले और खूबसूरत कपड़े खरीदना आपको सुख और आराम देता है. शनिवार को ज्योतिष कहता है अगर बहुत जरूरी न हो तो कपड़े न खरीदें. कुल मिलाकर सही दिन पर लिया गया कपड़ा आपकी लाइफ में बैलेंस और खुशहाली लाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.