एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण) अभियान के दूसरे चरण पर जिला प्रशासन काम शुरू कर चुका है। अब तक जिले के 1 लाख 33 हजार 696 अनकैप्ड मतदाताओं में से 1 लाख 32 हजार 907 वोटरों को नोटिस जारी हो चुके हैं। जिले की 9 विस सीटों में से सिर्फ विस-5 में ह
अब शनिवार से विस क्षेत्रवार एईआरओ इन नोटिस देने वालों की सुनवाई करेंगे। इसी कारण जिले के 3.12 प्रतिशत अनकैप्ड वोटर को नोटिस नहीं दिए गए हैं। जिले में अब यह अभियान 22 जनवरी 2026 तक चलेगा।
शनिवार से जो सुनवाई होना है, वह विधानसभा क्षेत्रवार होगी। प्रशासन ने जो व्यवस्था की है, उसके तहत इंदौर विस-1 में 15, क्षेत्र-2 में 7, क्षेत्र-3 में 7, क्षेत्र-4 में 15, क्षेत्र-5 में 14, महू में 5, राऊ में 15, सांवेर में 9 और देपालपुर में 8 एईआरओ बनाए गए हैं। 95 एईआरओ सुनवाई करेंगे।
इनके लिए जो स्थान चिह्नित किए गए हैं, वे 68 हैं। इसमें इंदौर 1 में 8, क्षेत्र क्रं. 2 में 4, क्षेत्र क्रं. 3 में 8, क्षेत्र क्रं. 4 में 15, क्षेत्र क्रं. 5 में 13, महू में 2, राऊ में 3, सांवेर में 7 और देपालपुर में 8 केंद्रों पर यह सुनवाई होगी। दूसरे चरण के अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र में बीएलओ नोटिस बांट चुके हैं। इससे पहले इंदौर में कुल 28.67 लाख में से 24.20 लाख का डेटा डिजिटाइज हो चुका है।
सुनवाई के लिए 7 दिन का समय, फॉर्म-6 जमा करना पड़ेगा
जिले के जो 1.33 लाख मतदाता नहीं मिले थे, उनके लिए दो प्रतियों में नोटिस बीएलओ ने दिए हैं। इसमें सुनवाई के लिए 7 दिन का समय मतदाता को मिलेगा। उसे संबंधित दस्तावेज जमा करना होंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा।
नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा करना होगा। फॉर्म-8 के माध्यम से स्थानांतरण, दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन, संशोधन तथा डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.