अररिया नगर थाना पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों ने गैड़ा पंचायत स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से यूरिया से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। इस ट्रक में 666 बोरी यूरिया लदा था। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक से यूरिया उर्वरक से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। यूरिया की डिलीवरी अररिया में किसी व्यक्ति को देने आए थे गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी राजन दास के रूप में हुई है, जबकि खलासी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार है। वे यूरिया की डिलीवरी अररिया में किसी व्यक्ति को देने आए थे। चालक ने बताया कि उन्हें गैड़ा पंचायत के डोमई गांव स्थित पीके साहू ट्रेडिंग को यूरिया पहुंचाना था और उनके पास केवल प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर था। मोबाइल धारक ने यूरिया उर्वरक से किसी भी संबंध से इनकार कर दिया पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों ने जब उस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, तो मोबाइल धारक ने यूरिया उर्वरक से किसी भी संबंध से इनकार कर दिया। इस मामले में कृषि विभाग के पौधा संरक्षण के सहायक निदेशक के नेतृत्व में कृषि समन्वयक नंदन कुमार सिंह मंगलवार देर शाम तक नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराने में जुटे थे। जब्त किए गए यूरिया उर्वरक को कृषि विभाग के अधिकारियों ने शहर के एक खाद दुकानदार को जिम्मेनामा पर सौंपा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.