पवन कुमार ने बताया कि इस मशीन से वह रोजाना करीब 1500 से 2000 किलो तक धान, गेहूं, मक्का, चना और दाल की पिसाई करते हैं. इसके लिए वह लोगों से प्रति किलो के हिसाब से शुल्क लेते हैं. उनका कहना है कि अगर इस काम को समय देकर और सही तरीके से किया जाए, तो शुरुआत में थोड़ी कठिनाई जरूर आती है, लेकिन एक-दो साल के बाद इस व्यवसाय से अच्छा मुनाफा मिलने लगता है.
35 हजार रुपये में खरीदी थी मशीन
पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने धान कुटाई चक्की लगाने के लिए करीब 35 हजार रुपये खर्च किए थे, जबकि पूरे सेटअप पर लगभग एक लाख रुपये तक की लागत आई. उन्होंने आटा पिसाई की मशीन पूर्णिया से ऑनलाइन खरीदी थी. इस मशीन के बारे में उन्हें यूट्यूब के माध्यम से जानकारी मिली थी. इससे पहले वह खेती-बाड़ी के साथ-साथ एक ऑनलाइन कैफे भी चलाते थे. बाद में उन्होंने गांव में ही यह मशीन लगाने का निर्णय लिया. अब उन्हें रोज़गार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और गांव में रहकर ही अच्छी कमाई हो रही है.
इस व्यवसाय से अच्छा मुनाफा
पवन कुमार ने बताया कि इस मशीन से वह रोजाना करीब 1500 से 2000 किलो तक धान, गेहूं, मक्का, चना और दाल की पिसाई करते हैं. इसके लिए वह लोगों से प्रति किलो के हिसाब से शुल्क लेते हैं. उनका कहना है कि अगर इस काम को समय देकर और सही तरीके से किया जाए, तो शुरुआत में थोड़ी कठिनाई जरूर आती है, लेकिन एक-दो साल के बाद इस व्यवसाय से अच्छा मुनाफा मिलने लगता है. उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी के पास ज्यादा पूंजी नहीं है, तो वह कम कीमत वाली मशीन से भी इस कारोबार की शुरुआत कर सकता है.
एक सीजन में लाखों रुपये की कमाई
पवन कुमार के अनुसार, उन्होंने यह मशीन करीब 35 हजार रुपये में खरीदी थी, लेकिन अब तक इससे एक सीजन में लाखों रुपये की कमाई कर चुके हैं. इस व्यवसाय से उन्हें लगातार अच्छा लाभ मिल रहा है. इसके अलावा वह करीब चार एकड़ जमीन पर खेती भी करते हैं, जिसमें मक्का, धान और गेहूं की खेती शामिल है. पवन कुमार बताते हैं कि मशीन से होने वाली आमदनी और खेती की आय को मिलाकर वह सालाना करीब 8 से 10 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.